छत्तीसगढ़
पुलिस को बड़ी सफलता, 2 इनामी सहित 14 माओवादियों ने किया सरेंडर
सभी ने लोन वर्राटू अभियान के तहत एसपी के समक्ष समर्पण किया है।

किरंदुल, छत्तीसगढ़। किरंदुल में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो इनामी सहित 14 माओवादियों ने सरेंडर कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला किया है।
सभी ने लोन वर्राटू अभियान के तहत एसपी के समक्ष समर्पण किया है। अब तक 63 इनामी सहित कुल 240 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।
हथियार डालने वाले सभी मलंगीर एरिया कमेटी किरंदुल में सक्रिय थे।