MP में आज 1766 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 11 संक्रमितों की मौत
2 लाख के करीब पहुंची कुल संक्रमितों की संख्या

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज 1766 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 96 हजार 511 हो गई।
आज प्रदेशभर में 1112 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 11 मरीजों की मौत उपचार के दौरान मौत हो गई। मध्यप्रदेश में अब तक 3183 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश में स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 80 हजार 349 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 12 हजार 979 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। वहीं दीवाली के बाद प्रदेश में फिर से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही है।