मध्यप्रदेश
साइंस कॉलेज में मिली 20 से 25 दिन पुरानी लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
शव गल चुका था।

ग्वालियर। जिले में हत्या की एक और वारदात सामने आई है। यहां साइंस कॉलेज में 20 से 25 दिन पुरानी लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
बताया जा रहा है कि बदबू आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया। पुलिस ने कॉलेज के पीछे बने चेंबर से लाश बरामद की है। शव गल चुका था। जिसके चलते महिला है या पुरुष पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। शव की पहचान होने के बाद ही आगे जांच होने की बात कही है। झांसी रोड थाना क्षेत्र की घटना है।