देश में कोरोना के 30,000 नए मामले, कुल संख्या 98.26 लाख के पार
रिकवरी दर 94.89 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

नई दिल्ली | देश में पिछले 24 घंटों में 442 मौतों के साथ कोरोनावायरस के 30,006 नए मामले सामने आए हैं शनिवार को कुल मामलों की संख्या 98,26,775 तक पहुंच गई है, जबकि देश में अब तक 1,42,628 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी। देश में अब तक, 93,24,328, लोग ठीक हो चके हैं और पिछले 24 घंटों में 33,494 से अधिक लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में 3,59,819 सक्रिय मामले हैं। रिकवरी दर 94.89 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कहा कि कोविड-19 के लिए अब तक कुल 15,26,97,399 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 10,65,176 नमूनों की शुक्रवार को जांच की गई।
देश में महाराष्ट्र 18,72,440 मामलों के साथ अब तक सबसे खराब स्थिति वाला राज्य बना हुआ है। दैनिक नए मामलों में 72 प्रतिशत से अधिक 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों – केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में दर्ज किए गए हैं।
आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 520 नए मामले सामने आए। प्रदेश में पिछले कई दिनों के बाद ऐसा पहली बार देखने को मिला, जब संक्रमितों की संख्या कुल ठीक होने वाले लोगों से अधिक दर्ज की गई। फिलहाल आंध्र प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8.74 लाख तक पहुंच गई है।
देश में आठ कोविड-19 वैक्सीन कैंडीडेट क्लिनिकल ट्रायल के विभिन्न चरणों में हैं, जो निकट भविष्य में ऑथराइजेशन के लिए तैयार हो सकते हैं, जिसमें तीन स्वदेशी टीके शामिल हैं।वही अमेरिका जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 7 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि अब तक 15.9 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।