
अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (इसाक-मुइवा) 6 उग्रवादी मारे गए। सूत्रों ने बताया कि इस ऑपरेशन में असम राइफल्स का एक सैनिक घायल हो गया था, लेकिन उसकी हालत स्थिर है और उसे नजदीकी सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया है।
खोंसा अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में है और असम के एक प्रमुख औद्योगिक शहर तिनसुकिया से 50 किमी की दूरी पर है। यह मुठभेड़ सुबह करीब 4:30 बजे हुई। सूत्रों ने कहा कि इलाके से छह हथियार भी बरामद किए गए। असम राइफल्स द्वारा विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर यह ऑपरेशन शुरू किया गया था कि अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के खोंसा के सामान्य इलाके में सशस्त्र विद्रोही मौजूद थे।
एक सूत्र ने कहा, ‘लगभग 4:30 बजे इलाके में एनएससीएन (आईएम) विद्रोहियों का सामना हुआ। गोलाबारी में छह विद्रोहियों को मार दिया गया। नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालिम (इसाक-मुइवा) या एनएससीएन (आईएम) पिछले कई दशकों से नागा लोगों के लिए एक अलग देश की मांग करने वाला विद्रोही संगठन है।