राष्ट्रीय
मुंबई रेलवे स्टेशन पर एक महिला सुरक्षा अधिकारी ने बचाई पुरुष यात्री की जान
प्लेटफॉर्म पर टहल रहा एक व्यक्ति अचानक असंतुलित होकर नीचे पटरी पर गिरा

मुंबई:मुंबई रेलवे स्टेशन पर एक महिला सुरक्षा अधिकारी ने फुर्ती दिखाते हुए एक पुरुष यात्री की जान बचा ली। दरअसल प्लेटफॉर्म पर टहल रहा एक व्यक्ति अचानक असंतुलित होकर नीचे पटरी पर गिरा। उसके पास खड़े शख्स को उसके गिरने का पता भी नहीं चला।
कुछ समय बाद एक महिला सुरक्षा अधिकारी मदद के लिए उसकी ओर दौड़ती है। उनके पीछे एक युवक भी दौड़ता है। देखते ही देखते वहां लोग जुट जाते हैं और उनकी मदद से शख्स को बचा लिया जाता है। बाद में महाराष्ट्र सुरक्षा बल की महिला अधिकारी पीड़ित का हाथ पकड़कर उसे ट्रेन में बैठाने के लिए जाती दिखती है।