छत्तीसगढ़
बीती देर रात एक घर में लगी आग, 21 बकरियां जिंदा जली, महिला बुरी तरह झुलसी
उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

भिलाई:कुम्हारी में बीती देर रात एक घर में आग लगने से 21 बकरियां जिंदा जल गई। वहीं एक महिला बुरी तरह से झुलस गई। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा कुम्हारी के ढौर गांव में एक घर में आग लग गई है।
बताया जा रहा है कि आग की लपटे तेजी से फैल गई। चपेट में आने से बकरियां जिंदा जल गई। इस दौरान एक महिला आग से झुलस गई। डॉक्टरों के अनुसार महिला आग से 60 फीसदी झुलस गया। उपचार के लिए महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। TAGS