विदेशी महिला से जन्मा व्यक्ति नहीं हो सकता राष्ट्र भक्त : प्रज्ञा ठाकुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे पढ़ते हुए साध्वी

नई दिल्ली: भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचीं भाजपा की फायरब्रांड नेता और भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर एक और विवादित बयान दे दिया है, जिससे राजनितिक तुल पकड़ने की सम्भावना है।
दरअसल भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंचीं साध्वी ने कांग्रेस द्वारा लगातार चीन के मामले को लेकर सरकार से किए जा रहे सवाल पर मीडिया से कहा कि विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई भी व्यक्ति राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता।
उन्होंने अपने बयान में चाणक्य का हवाला देते हुए कहा कि चाणक्य ने था कि इस भूमि का पुत्र ही देश की रक्षा कर सकता है। साध्वी ने अपने बयान से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर हमला किया।
अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर साध्वी प्रज्ञा यहीं नहीं रूकी। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी में न बोलने की सभ्यता है न संस्कार और न ही देश भक्ति है। मैं कहती हूं कि देश भक्ति आएगी भी कहां से, जब इसके नेता दो-दो देश की सदस्यता लेकर रहेंगे।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे पढ़ते हुए साध्वी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में चीन से निपटने के लिए देश तैयार है। केंद्र की मजबूत सरकार चीन को पूरी ताकत से जवाब देगी। भारत की एक इंच जमीन पर भी चीन कब्जा नहीं कर पाएगा।