
रायपुर: जमीनी विवाद के चलते पति-पत्नी ने मिलकर एक व्यक्ति के ऊपर कुदाल से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस विवाद में दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति पर कुदाल से हमला किया गया। जिसकी वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
उस अवस्था मे उसे अस्पताल ले जाया गया। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और मामले में आईपीसी की धारा 294, 506 बी, 323, 34 के तहत अपराध भी पंजीबद्ध किया है।