
बिलासपुर: बेलगहना क्षेत्र के ढांडबछाली में किशोरी से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बेलगहना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
बेलगहना थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली किशोरी ने दुष्कर्म और गर्भपात कराने की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि ढांडबछाली के बंधियापारा में रहने वाले देवसिंह यादव ने 16 वर्षीय किशोरी से दोस्ती की। इसके बाद युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई।
इस पर किशोरी ने युवक को शादी के लिए कहा। किशोरी के गर्भवती होने पर युवक ने उसे गर्भपात के लिए कहा। इसके बाद किशोरी को लेकर पेंड्रा चला गया। पेंड्रा में युवक ने किशोरी का किसी वैद्य से गर्भपात करा दिया। इसके बाद वह किशोरी को उसके घर में छोड़कर चला गया। किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिवा