राष्ट्रीय
हादसा : दिल्ली में मकान का एक हिस्सा गिरा, छह घायल
अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने यह जानकारी दी।

नई दिल्ली : दिल्ली के ख्याला में एक मकान का एक हिस्सा शनिवार को ढह गया जिससे छह लोग घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग को घटना के बारे में पूर्वाह्न 10 बजे सूचना मिली जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि छह में से पांच घायलों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और एक का इलाज गुरु गोविन्द सिंह सरकारी अस्पताल में चल रहा है।