किसानों के भारत बंद के समर्थन में कल बंद रहेंगी सभी मंडियां, जानें क्या रहेगा खुला और किसे मिली छूट
देश भर के सभी बाजार खुले रहेंगे। बस और रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

Farmers Bharat Bandh: कृषि कानून को लेकर देशभर के किसानों का 8 दिसंबर को भारत बंद रहेगा। किसानों के बंद को कई राजनीतिक दलों और यूनियन ने अपना समर्थन भी दिया है। ऐसे में सभी के मन में एक ही चीज है कि आखिर बंद के दौरान क्या क्या खुला रहेगा और क्या क्या बंद रहेगा।
दिल्ली की मंडियां रहेंगी बंद
मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, बंद का सबसे ज्यादा असर दिल्ली के बॉर्डरों पर देखा जा सकता है। ऐसे में बंद को लेकर दिल्ली के व्यापारियों का ऐलान है कि वो किसानों के भारत बंद के समर्थन में कल सभी मंडियां बंद रहेंगी। साथ ही ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने भारत बंद का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने चक्का जाम का ऐलान भी किया है।
ट्रेडर्स यूनियन ने नहीं किया बंद का समर्थन
मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि कल 8 दिसंबर को भारत बंद का प्रदर्शन सुबह 11 बजे दिन से लेकर दोपहर 3 बजे तक ही होगा। इसके अलावा कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स और आल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने भारत बंद का समर्थन नहीं किया है। देश भर के सभी बाजार खुले रहेंगे। बस और रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
इस सेवाओं को मिलेगी छूट
बंद के दौरान एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाएं और शादी समारोह में जाने वालों को रास्ता दिया जाएगी। फिलहाल दिल्ली में ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने भारत बंद का समर्थन किया है। भारत बंद के दौरान परिवहन या ट्रांसपोर्ट सेक्टर पूरी तरह से सामान्य तौर पर चालू रहेंगे।