
प्रियंका अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने जा रही हैं। दोनों आज क्रिश्चियन वेडिंग से शादी के बंधन में बंधेंगे।
ये कपल 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी करने जा रहा है। शादी हिंदुस्तानी रीति-रिवाजों के साथ संपन्न की जाएगी।
वहीं अब शादी के लिए जोधपुर में प्रियंका के मेहमान भी इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आईं। इन तस्वीरों में मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और बेटी ईशा अंबानी के साथ दिखाई दे रहे हैं।
अंबानीज प्रियंका और निक जोनस की शादी के समारोह में शामिल होने जोधपुर पहुंचे हैं।
तस्वीरों में नीता और बेटी ईशा काफी हैवी लहंगे में नजर आ रही हैं। वहीं मुकेश अंबानी सूट-बूट पहने दिखाई दे रहे हैं।
30 नवंबर को प्रियंका और निक की संगीत सेरेमनी थी।
ऐसे में कई बड़ी हस्तियां प्रियंका-निक की शादी समारोह और अन्य फंक्शन्स में शामिल होने पहुंच रहे हैं।
प्रियंका की शादी के लिए मुकेश की बेटी ईशा खास तैयारियों के साथ जोधपुर आई हैं।
बता दें, ईशा प्रियंका की क्लोजेस्ट फ्रेंड्स में से एक हैं।
प्रियंका और निक की शादी में शामिल होने के लिए नीता-मुकेश के बेटे अनंत भी आए हैं।