ऐश्वर्या और आराध्या के स्वस्थ होकर घर लौटने पर अमिताभ ने की भावनात्मक ट्वीट
अमिताभ बच्चन के परिवार के दो अहम् सदस्यों ऐश्वर्या और आराध्या स्वस्थ

मुंबई: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने परिवार के दो अहम् सदस्यों ऐश्वर्या और अराध्या के स्वस्थ होकर घर लौटने पर भावनात्मक ट्वीट कर जानकारी शेयर की।
साथ ही खबर आई कि अमिताभ बच्चन की कोविड टेस्ट अब निगेटिव आ गई है। वे स्वस्थ हो गए हैं। जिसका अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से खंडन किया और नाराजगी भी जताई।
बता दें सीनियर बच्चन के परिवार के चार सदस्य कोविड—19 के संक्रमण के शिकार हुए। सबसे पहले महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसके बाद दोनों मुंबई के नानावटी हास्पिटल के कोविड सेल में उपचार के लिए भर्ती किए गए।
इसी दौरान परिवार के बाकि सदस्यों की भी कोविड टेस्ट करवाई गई जिसमें पुत्रवधू एश्वर्या राय बच्चन और पोती अराध्या की टेस्ट भी पाजिटिव निकली। कुछ दिनों तक होम आइसोलेशन के बाद दोनों को भी कोविड सेल में भर्ती करा दिया गया।