
बिलासपुर: मंगला के गीतांजली पार्क में युवक ने इंजीनियर के घर घुसकर मारपीट कर दी। पीड़ित इंजीनियर ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला गीतांजली पार्क निवासी चंद्रकिशोर कश्यप(43 वर्ष) इंजीनियर हैं।
बुधवार की रात आठ बजे वे अपने घर में काम कर रहे थे। परिवार के सदस्य रिश्तेदार के घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान उनके मकान का दरवाजा खुला था। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला रवि उनके घर में घुस आया। युवक ने इंजीनियर से शराब पीने के लिए स्र्पये की मांग की। इस पर इंजीनियर ने स्र्पये देने से इन्कार कर दिया।
साथ ही उन्होंने युवक को तत्काल अपने घर से निकल जाने कहा। इससे नाराज युवक इंजीनियर से गाली-गलौज करने लगा। समझाइश देने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए इंजीनियर की पिटाई करने लगा। बचाव के लिए इंजीनियर बाहर की ओर भागे। इस पर युवक उनके पीछे पोर्च तक दौड़ते आया। पोर्च में युवक ने पास पड़े डंडे को उठा लिया। उसने डंडे से इंजीनियर की पिटाई शुरू कर दी।
इससे इंजीनियर के चेहरे, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई है। इंजीनियर ने घटना की जानकारी अपने बड़े भाई कमल कश्यप को फोन पर दी। साथ ही आसपास के लोगों को घटना के संबंध में बताया। इसके बाद सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। इस पर सिविल लाइन पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित रवि की तलाश कर रही है।