अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी ने मिलकर मनाई आरव की वन मंथ एनिवर्सरी
कपल ने आरव के खास दिन पर ढेरों तैयारियां की थीं

मुंबई: टेलीविजन एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी ने अपने बेटे आरव की वन मंथ एनिवर्सरी मिलकर मनाई है। कपल ने आरव के खास दिन पर ढेरों तैयारियां की थीं। साथ ही पूरे घर को बेहतरीन तरीके से सजाया गया था। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अनीता और रोहित इन दिनों पैरेंटहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों अपने बेटे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। हाल ही में दोनों ने आरव की वन मंथ एनिवर्सरी को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए ढेरों तैयारियां की थीं।
वायरल वीडियो में आरव बैकग्राउंड में बज रहे गाने ‘पावरी हो रही है’ पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आरव काफी मासूम और प्यारे लगे हैं। वहीं पूरा कमरा ब्लू और व्हाइट कलर के बलून के साथ सजाया गया है। जो कि काफी आई कैची लग रहा है।
वीडियो में अनीता और रोहित तो नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन, आरव की क्यूटनेस साफ देखने को मिल रही है। इस वीडियो को अबतक 24 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। साथ ही कमेंट सेक्शन में ‘क्यूट’ और बधाइयों वाला कमेंट काफी देखने को मिला है। अनीता हसनंदानी ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। जिसकी जानकारी रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी।