अब आदिम जनजातीय मंत्रालय जाना जाएगा जनजातीय कार्य मंत्रालय के नाम से-CM शिवराज
हर साल 15 नवंबर जनजाति गौरव के रूप में मनाया जाएगा।

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद बिरसा मुंडा जी की जयंती पर आज नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास में शहीद बिरसा मुंडा जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर आदरांजलि दी। बिरसा मुंडा की जयंति पर आयोजित संगोष्ठि में सीएम शिवराज ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम शिवराज ने कहा है कि आदिम जनजातीय मंत्रालय अब जनजातीय कार्य मंत्रालय के नाम से जाना जाएगा। साथ ही हर साल 15 नवंबर जनजाति गौरव के रूप में मनाया जाएगा।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेज बिरसा मुंडा के नाम से ही डरते थे। भगवान बिरसा अपनी संस्कृति ओर जीवन के मूल्यों को बचाने के लिए लड़े। मैं सभी जनजातीय वीरों को में प्रणाम करता हूं। मध्यप्रदेश की धरती पर अब हर साल 15 नवंबर जनजाति गौरव के रूप में मनाया जाएगा। करकेली में 25 नवंबर को बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि आज से आदिम जनजातीय मंत्रालय का नाम बदलकर जनजातीय कार्य मंत्रालय रखा जाएगा। सरकार सबकी है, वर्ग संघर्ष नहीं होने दिया जाएगा। मध्यप्रदेश के संसाधनों पर सबसे पहला हक गरीब का है।