
राजनांदगांव। राजनांदगांव में भी लॉकडाउन करने की घोषणा कर दी गई है, कलेक्टर के साथ शहर प्रशासन की बैठक में लॉकडाउन का फैसला लिया गया है।
बैठक में कोरोना के मामलों की भी समीक्षा की गई है। लॉकडाउन 23 जुलाई की रात 12 बजे से 29 जुलाई की रात 12 बजे तक जारी रहेगा।
इस दौरान दूध, फल, सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें मात्र चार घंटे सुबह 6 से 10 बजे तक ही खुली रहेंगी।
बता दें कि इसके पहले रायपुर, दुर्ग, कोरबा, कांकेर, बिलासपुर, अंबिकापुर में लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है।