कांग्रेस पार्टी के एक और बड़े नेता को हुआ कोरोना, तीन दिन में 2 नेता पाए गए पॉजिटिव
कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू को उपचार के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इंदौर: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कांग्रेस के एक और बड़े नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद अब उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने 15 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।
बता दें कि दो दिन पहले सोमवार को कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू भी पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उनके संपर्क में आने वाले नेताओं की कोरोना जांच की। वहीं आज इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव की कोरोना रिपोर्ट में पॉजिटिव आई है।
कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू को उपचार के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हालत नियंत्रण में हैं। वहीं अब उनके संपर्क में आने वाले एक और नेता पॉजिटिव पाए जाने से अन्य कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।
बता दें कि कांग्रेस के आला नेताओं द्वारा लगातार उपचुनाव को लेकर बैठकें कर रहे हैं। प्रेमचंद गुड्डू भी लगातार बैठकों में शामिल हुए हैं। फिलहाल उनके संपर्क में आने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की कोरोना जांच की जा रही है।