विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
साथ ही उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने अपने ट्विटर के माध्यम से बीजापुर नक्सली हमले में वीर शहीद जवानों की शहादत पर श्रद्धांजलि दी है, साथ ही उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।

ज्ञात हो कि बीजापुर जिले के तर्रेम में शनिवार को हुई नक्सली मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं और 30 लोग घायल हो गए हैं। 12 शहीद जवानों को जगदलपुर लाया गया है और बाकी जवानों का शव को बीजापुर मुख्यायल में रखा गया है। वहीं, घायल जवानों में 7 गंभीर को उपचार के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर लाया जा रहा है।
बता दें कि कल नक्सलियों से मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए थे। 2 जवानों के शव कल मिले, आज 20 जवानों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह से घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है।