जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी में पहुंचे ग्रामीण शासन के महत्वपूर्ण कार्यों एवं उपलब्धियों की चित्रात्मक प्रदर्शनी लोगों को कर रही है आकर्षित
ब्यूरो चीफ : विपुल मिश्रा

बलरामपुर: वर्तमान सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर विकासखण्ड स्तरीय विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शंकरगढ़ के साप्ताहिक बाजार में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को आकर्षक चित्र और संक्षिप्त जानकारी के साथ प्रदर्शित किया गया।
जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ विचार माला पुस्तिका में पहल, लोकवाणी-आपकी बात मुख्यमंत्री के साथ, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी पुस्तिका संबल, न्याय विरासत और विस्तार, हमारे बापू, जय हिन्द जय छत्तीसगढ़ पत्रिका एवं योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया गया। वर्तमान के सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रदर्शनी में सुदूर वनांचलों के लोग भी शामिल होकर जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं।
शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़े पत्र-पत्रिकाओं तथा छायाचित्रों में उल्लेखित जानकारियां प्राप्त करने में युवाओं और महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। शासन के दो वर्ष के कार्यकाल में किये गये महत्वपूर्ण कार्यों की चित्रात्मक प्रस्तुति लोगों को आकर्षित कर रही है।
हाट-बाजार के समीप लगाये गये प्रदर्शनी में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे थे। योजनाओं की सटीक जानकारी तथा जिज्ञासाओं का सामाधान होने से आमजनों का शासन के प्रति विश्वास और अधिक बढ़ता है। प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों की ‘‘छत्तीसगढिया स्वाभिमान’’ के प्रति अटूट विश्वास इस आयोजन को सफल बना रहा है।