मनोरंजन
b’day spl: हिंदी सिनेमा में फिल्म चाची 420 के लिए जानी जातीं हैं एक्ट्रेस फातिमा
फातिमा सना शेख ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की

मुंबई: फिल्म चाची 420 की भारतीय चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म अभिनेत्रीं फातिमा सना शैख़ का आज 29 वां जन्मदिन है। फातिमा सना शेख का जन्म 11 जनवरी 1992 को तेलंगाना के हैदराबाद (तत्कालीन आंध्रप्रदेश) में हुआ था। फातिमा सना शेख ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की है।
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हिंदी सिनेमा में अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। फातिमा ने कई टीवी सीरियल और फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेर चुकी है।
उन्होंने बॉलीवुड की प्रसिध्द फिल्म दंगल में गीता फोगट का किरदार निभाया था जो दर्शकों के द्वारा बहुत ही पसंद किया गया था। जिसके उपरांत वह आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में भी दिखाई दी थीं।