B’day spl: अपने परिवार के साथ 40 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही रिद्धिमा
रिद्धिमा के बर्थडे पर घर पर ही एक छोटी से पार्टी हुई

मुंबई: रिद्धिमा कपूर साहनी का आज यानी 15 सितंबर को 40 वां जन्मदिन है और देर रात कपूर फैमिली ने पार्टी की। अब रिद्धिमा ने इस पार्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनसे पता चला है कि रिद्धिमा के बर्थडे पर सभी ने जमकर मस्ती की है।
रिद्धिमा के बर्थडे पर घर पर ही एक छोटी से पार्टी हुई, जिसमें कुछ खास मेहमान ही मौजूद रहे। इन खान मेहमानों में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, नीतू कपूर और आलिया भट्ट का नाम शामिल है।
पार्टी में करीना व्हाइट शर्ट और ब्लैक बॉटम्स जबकि करिश्मा फ्लोरल आउटफिट में नज़र आईं। वहीं, आलिया कैजुअल लुक में पार्टी में दिखाई दीं। रिद्धिमा ने पार्टी की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर करते हुए लिखा है- ‘फैमिली’। इन फोटो में रणबीर कपूर, आलिया, नीतू कपूर मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भी पार्टी की कई तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की है।
रिद्धिमा के बर्थडे पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर, आलिया भट्ट और जैन फैमिली के लोगों ने भी मिलकर रिद्धिमा के लिए एक स्पेशल वीडियो बनाया है। यह वीडियो ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए’ गाने पर बनाया गया है, जिसमें सभी फैमिली मेंबर डांस और अलग अलग एक्ट करते नज़र आ रहे हैं। रिद्धिमा ने यह वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा है- ‘बेस्ट बर्थडे सरप्राइज। सभी को धन्यवाद।’
वीडियो में आलिया भट्ट और रणबीर भी एक साथ डांस करते नज़र आ रहे हैं। इस बर्थडे वीडियो में रणबीर और आलिया के डांस की खास चर्चा हो रही है। इन वीडियो और तस्वीरों में आप भी देख सकते हैं कि कपूर फैमिली की होम पार्टी कैसी होती है और सेलेब्स अपने घर पर कैसे मस्ती करते हैं