
मुंबई। रिश्ते बनाने और उसे निभाने में काफी अंतर होता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे रिश्ते रहे हैं। जिनकी चर्चाएं जोरो-शोरों से हुई हैं। लेकिन ये रिश्ते समय के एक पड़ाव पर आकर टूट गए हैं। ऐसा ही रिश्ता एक्टर अंगद बेदी और बेहतरीन डांसर नोरा फतेही का भी रहा है। दोनों सेलेब्स 6 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
जहां अंगद बेदी आज 38 साल के हो गए हैं तो वहीं नोरा फतेही अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर दोनों के फैंस दोनों को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी नोरा और अंगद पर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। इस खास दिन पर हम आपको नोरा फतेही और अंगद के रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं और ये रिश्ता क्यों टूटा। इसकी वजह का भी खुलासा करने वाले हैं।
ब्रेकअप की वजह
बॉलीवुड में इन दिनों नोरा फतेही के सितारे सातवें आसमान पर है। साल 2020 जहां नोरा के लिए ब्लॉकबस्टर रहा तो वहीं 2021 और आने वाला टाइम भी नोरा के लिए बेहद लकी रहने वाला है। एक तरफ जहां नोरा के पास इन दिनों बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स हैं तो वहीं नोरा की लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में है।
अब ये तो सब जानते ही हैं कि नोरा फतेही कभी नेहा धूपिया के पति अंगद बेदी के प्यार में पागल थीं। नेहा से पहले अंगद बेदी नोरा फतेही को डेट कर रहे थे। लेकिन जैसे ही अंगद और नेहा की नजदीकियां बढ़ी तो नोरा से उनका ब्रेकअप हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब अंगद, नोरा फतेही को डेट कर रहे थें। उस वक्त नोरा बॉलीवुड में सफल नहीं हुई थीं। वहीं नेहा धूपिया बॉलीवुड में अपना रंग जमा चुकी थीं। सफल ना होने की वजह से अंगद बेदी ने नोरा को छोड़ दिया।
वहीं, आज का समय है कि नोरा फतेही से हर कोई शादी करना चाहता है। नोरा अपने करियर में सक्सेस की बुलंदियों पर हैं। डांस के बाद अब एक्ट्रेस जल्द ही फिल्मों में भी दिखाई देने वाली हैं।
नोरा फतेही का खुलासा
अपने ब्रेकअप पर बात करते हुए नोरा फतेही ने कहा था,’सभी लड़कियां अपने जीवन में कम से कम इससे एक बार जरूर गुजरती हैं! मेरे लिए, यह थोड़ा मुश्किल था क्योंकि यह एक अनएक्सपेक्टेड एक्सपीरियंस था और मैं इससे टूट गई थी। मैं 2 महीने के लिए एक दम खो सी गई थी। हालांकि मुझे कहना होगा कि इस एक्सपीरियंस ने वास्तव में मुझे बदल दिया। बीच में मैंने अपने करियर को ख़राब करने के मामले में थोड़ी उम्मीद खो दी थी,
लेकिन जब ब्रेकअप हुआ तो मुझे फिर से लगा कि नहीं मैं दोबारा अपने करियर को उछाल दे सकती हूं और वैसा हुआ भी। मैं फिर से भावुक हूं, मैं काम करना चाहती हूं, मैं अपनी पहचान बनाना चाहती हूं, मैं हर किसी को गलत साबित करना चाहती हूं और मैं अपने उस ब्रेकअप का ज्यादा पछतावा नहीं कर सकती।’ नोरा ने ये बात भी कुबूली थी कि अगर उनका ब्रेकअप नहीं हुआ होता तो वो आज करियर की इस ऊचाई पर नहीं होतीं।
अंगद बेदी का बयान
वहीं अंगद बेदी की बात करें तो उन्होंने नोरा के साथ अपने ब्रेकअप पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था,’मेरा मानना है कि हर चीज में एक सम्मान होता है। कुछ रिश्ते होते हैं जो काम करते हैं कुछ नहीं करते। आप कोशिश करते हैं कि आपका रिश्ता बना रहे, ऐसा होता है तो यह शानदार एक्सपीरियंस होता है अगर ऐसा नहीं होता तो यह दुखद होता है। नोरा एक प्यारी लड़की है और वह बहुत अच्छा कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नोरा एक स्टार बनने वाली हैं और दर्शकों को उनका काम पसंद आ रहा है।