भारतीय जनता पार्टी मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को होगा शुभारंभ
प्रदेश भर में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पूरी हो चुकी हैं।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के 1059 मंडलों में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर रही है। इस प्रशिक्षण वर्ग का रविवार, 29 नवम्बर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग मंडलों में पहुंचकर शुभारंभ करेंगे। प्रदेश भर में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पूरी हो चुकी हैं।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी एवं वरिष्ठ नेता विजय दुबे ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कर रही है। प्रथम चरण में 29 नवम्बर को प्रदेश के संगठनात्मक मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ होगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के शाहगंज मंडल एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भोपाल के मिसरोद मंडल में प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।
29 नवम्बर को
इसी प्रकार 29 नवम्बर को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जबलपुर नगर के वीर सावरकर मंडल, पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता शाजापुर के पनवाडी मंडल, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य टीकमगढ़ के कुंडेश्वर मंडल, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत मुरैना के जौरा मंडल, भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर विदिशा नगर के वेत्रवति मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया दमोह जिले के दीनदयाल मंडल, प्रदेश के मंत्री मोहन यादव एवं वरिष्ठ नेता विजय दुबे धार के धामनोद मंडल, कमल पटेल बैतूल के आमला मंडल एवं बृजेन्द्रप्रताप सिंह पन्ना के अमानगंज मंडल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक छतरपुर के हरपालपुर एवं नौगांव मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे।
इसी प्रकार सांसद हिमाद्री सिंह शहडोल के गोहपारू मंडल, सांसद संध्या राय शिवपुरी के पोहरी मंडल, विधायक शैलेन्द्र जैन दमोह के हिंडोरिया, जयप्रकाश चतुर्वेदी पन्ना के गुन्नौर ग्रामीण, पुष्पेन्द्र पाठक बड़ामलहरा, गिरीश गौतम सिंगरौली के बैढन मंडल में प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित करेंगे।