क्राइमबड़ी खबरमध्यप्रदेशराष्ट्रीय
बड़ा खुलासा: बंदूक दिखाकर करता था नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण
प्यारे मियां की बंदूक तलाश रही पुलिस

भोपाल। नाबालिग लड़कियों से ज्यादती के आरोपी प्यारे मियां पर एक और खुलासा हुआ है। प्यारे मियां बंदूक से धमकाकर नाबालिगों के साथ ज्यादती करता था। लड़कियों ने अपने बयानों में मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है।
नई जानकारी सामने आने के बाद अब पुलिस को प्यारे मियां की बंदूक की तलाश है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या प्यारे मियां के पास लाइसेंसी बंदूक है या फिर उसने बंदूक भी अवैध रूप से रख रखी थी।
बता दें कि नाबालिगों से यौन शोषण मामले में प्यारे मियां से पूछताछ की जा रही है। प्यारे मियां ने कुबूल किया है कि वो पांच साल से लड़कियों के संपर्क में है। प्यारे मियां के मुताबिक संख्या कितनी है उन्हेे भी नहीं पता। प्यारे मियां के तीन साथी भी जेल पहुंचे, दो रिमांड पर लिए गए हैं।