
पटना। बिहार महागठबंधन में दूसरे चरण की सीटों का ऐलान कर दिया है। यहां कांग्रेस को तीन और राजेडी को दो सीटें मिली। कांग्रेस किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया की सीट से अपने उम्मीदवार उतारेगी। बांका और भागलपुर की सीट राजेडी के खाते में गई है। साथ ही राजेडी ने इन सीटों पर अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं। बांका से राजेडी के जयप्रकाश यादव और भाहलपुर से बुलो मंडल चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने फिलहाल अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है।
आपको बता दें कि बिहार महागठबंधन में सीट बटवारे की घोषणा 22 मार्च को गई थी। राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता मनोज झा, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, कांग्रेस के मदन मोहन झा, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के बीएल वैसयंत्री, राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के सत्यानंद दांगी ने प्रेस कांफ्रेंस कर घोषणा सीट बंटवारे का ऐलान किया था। साथ ही, महागठबंधन के पहले चरण के उम्मीदवारों की सूची भी जारी की थी।
जानें किसके खाते में गई कितनी सीट
आरजेडी 20 माले को राजद अपने कोटे से 1 सीट देगा
कांग्रेस 09
रालोसपा 05
हम 03
बीआईपी 03
पहले चरण के लिए बिहार महागठबंधन के उम्मीदवार
1- गया सीट से हम उम्मीदवार जीतन राम मांझी
2- नवादा सीट राजद उम्मीदवार विभा देवी
3- जमुई से आरएलएसपी के उम्मीदवार भूदेव चौधरी
4- औरंगाबाद सीट से हम उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद
इसके अलावा शरद यादव और उनके एक और उम्मीदवार राजद के सिंबल पर ही चुनाव लड़ेंगे।
2 विधान सभा के उप चुनाव में डिहरी से राजद के मो फिरोज हुसैन और नवादा से धीरेंद्र कुमार सिंह हम पार्टी के प्रत्याशी होंगे।