छत्तीसगढ़
भाजयुमो ने फूंका कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला, जानें क्या थी वजह

रायपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने आज राजधानी के बूढ़ातालाब में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजयुमो के सदस्यों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दुनिया के मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अज़हर के लिए सम्मानजनक शब्द “जी” कहकर संबोधित किये जाने के विरोध में आक्रोश जताया।
भाजयुमो के सदस्यों ने कहा कि राहुल गांधी के इस संबोधन से देश के हर राष्ट्र भक्त की राष्ट्रीय भावना आहत हुई है।>