बिलासपुर : एक माह में हुए 94 सड़क हादसे, 31 की गई जान
80 लोग घायल

ब्यूरो चीफ : विपुल मिश्रा
बिलासपुर : जिले में जनवरी महीने में 94 सड़क हादसे हुए हैं। इसमें 80 लोग घायल हुए। वहीं, 31 को घटनाओं के कारण जान गंवानी पड़ी। इनमें से 10 लोगों की जान हेलमेट नहीं लगाने के कारण गई। वहीं, दो साल के भीतर सड़क हादसों में 682 लोगों की जान गई है।

रोड सेफ्टी सेल के प्रभारी एसआइ उमाशंकर पांडेय ने बताया कि नियमों की अनदेखी दुर्घटना का प्रमुख कारण है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाते। इसके कारण दुर्घटना में मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में 1292 सड़क हादसे हुए थे। दुर्घटनाओं में 388 लोगों की मौत हुई थी। हेलमेट नहीं लगाने के कारण 135 लोगों के सिर में गंभीर चोटे आई थी। इससे उनकी मौत हो गई।
कार्रवाई से बचेने लगाते हैं हेलमेट
तीन महीने तक कोरोना संक्रमण के दौरान सड़कें सूनी रहीं। इस दौरान यातायात पुलिस ने भी कार्रवाई रोक रखी थी। वर्ष 2020 में यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 300 लोगों से जुर्माना वसूला था। इससे पहले वर्ष 2019 में यातायात पुलिस ने 900 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। अधिकतर लोग कार्रवाई से बचने के लिए हेलमेट लगाते हैं। इससे उनकी जान की भी सुरक्षा होती है।