प्रदेश में बिलासपुर सबसे गर्म,पारा 31.4 डिग्री सेल्सियस
दक्षिणी हवाओं के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

ब्यूरो चीफ :-विपुल मिश्रा
बिलासपुर। दक्षिणी हवाओं के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जो प्रदेश में सबसे अधिक था। रात में पारा 13 डिग्री जा पहुंचा। जिसके कारण लोगों को दिन के साथ रात में हल्की गर्मी का अहसास हुआ। उमस ने भी बेचैन किया। चक्रीय चक्रवात के असर से शनिवार को मौसम में बदलाव की संभावना भी बनी हुई है।
लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। जिसके प्रभाव से उत्तरी-पूर्व छत्तीसगढ़ मौसम का मिजाज बदल सकता है। चक्रवात के असर से सरगुजा व इससे लगे इलाकों में बारिश के साथ तेज गर्जना हो सकती है। हालांकी सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर भी हो रहा है।