मध्यप्रदेश
देर रात जारी हो सकती है बीजेपी कार्यकारिणी की सूची
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सूची लेकर दिल्ली हुए रवाना

भोपाल। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी की सूची लेकर दिल्ली रवाना हुए हैं। वहीं संभावना जताई जा रही है कि आज देर रात या फिर कल सुबह तक बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी हो सकती है।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज और वीडी शर्मा ने रायशुमारी कर प्रदेश कार्यकारिणी की नई सूची तैयार की है। नए चेहरों पर भी सहमति मिली है। जिस पर अब हाईकमान की अंतिम मुहर लगना बाकी है।
दिल्ली दौरे पर वीडी शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी की सूची शीर्ष नेतृत्व को सौंपेंगे। वहीं सहमति मिलने के बाद लिस्ट जारी कर दी जाएगी। दूसरी ओर नियुक्तियों को लेकर प्रदेश के नेताओं में हलचल तेज हो गई है।