लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और तप की वजह से हम सत्ता में है : बृजमोहन
भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस समारोह

रायपुर:
छत्तीसगढ़ प्रदेश के कृषि एवं सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अटल जी,आडवाणी जी,मोदी जी जैसे लाखों राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं के त्याग-तप और अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि आज हम देश व राज्य की सत्ता पर विराजित है।
हमारी भाजपा का मकसद सत्ता प्राप्त कर शासन करना कतई नही रहा है, अपितु एक ही ध्येय रहा है कि माँ भारती का भाल कैसे ऊंचा कर सके, कैसे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े असहाय व्यक्ति को समाज के मुख्यधारा में जोड़कर उसके जीवन को प्रकाशमय बना सके।
आज हमारे लिए गर्व की बात है कि भाजपा का एक निष्ठावान जमीनी कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी देश का प्रधानमंत्री है जिसने विश्व पटल पर भारत मान बढ़ाया है।
श्री अग्रवाल ने यह बात रायपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित पार्टी के 38वे स्थापना दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के आसंदी से कही। यह कार्यक्रम भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जनसंघ से रायपुर की विधायक रही रजनी ताई उपासने सहित भाजपा की वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं को साल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने उपस्थित महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से कहा कि आज का यह स्थापना दिवस का दिन हमारे लिए संकल्प लेने का अवसर है।
हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को आज संकल्प लेना है कि देश व समाज के हित मे हम परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे और अपने देश को समृद्धि के शिखर पर लेकर जाने तथा गरीबों के जीवन मे खुशहाली लाने प्रयत्न करते रहेंगे।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पूर्व विधायक रजनी ताई उपासने,प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सचिदानंद उपासने,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुनील सोनी,अपैक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक बजाज, औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष छगन मूंदड़ा, आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव,श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष तिवारी,आरडीए के उपाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर,लक्ष्मी वर्मा,हेमलता चंद्राकर,चन्नी वर्मा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीनल चौबे, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिया,उपाध्यक्ष सुभद्रा तंबोली, अशोक पांडे,किशोर महानंद, जयंती पटेल,योगी अग्रवाल आदि उपस्थित थे।>
साइकिल में भोपू लेकर प्रचार करते घूमते थे हमारे नेता
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज हमारे पास सुविधाये है,संगठन का कार्यालय है। भारतीय जनता पार्टी के संघर्ष का वो दौर भी था जब नेता साईकल में स्वयं भोपू लेकर घूमते थे।
वे बताते थे कि फलाना जगह और समय पर नेताजी की सभा होगी। और उसी घोषित समय पर वो ही भोपू वाले नेताजी भाषण देते दिखाई देते।
इन्ही संघर्षों का परिणाम है कि आज देश के भाजपामय हो गया है।
रजनी ताई जैसी मातृशक्तियों के आशीर्वाद से आगे बढ़ रही है भाजपा
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आपातकाल के वो दौर भी था जब शहर की पूर्व विधायक भाजपा(तात्कालिक जन संघ) की हमारी वरिष्ठ नेत्री रजनी ताई उपासने के तीनों बेटों को तात्कालिक सरकार ने जेल में डाल दिया गया था।
फिर भी वह लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ती रही है। रजनी ताई जैसी मातृशक्तियों के आशीर्वाद की वजह से ही आज भाजपा आगे बढ़ रही है।>
<>