मुख्यमंत्री बघेल सलाहकार राजेश तिवारी बने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी को कांग्रेस पार्टी में बड़ी जगह मिली है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी को कांग्रेस पार्टी में बड़ी जगह मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें प्रियंका गाँधी वाड्रा के साथ अटैच कर उत्तर प्रदेश का इंचार्ज भी बनाया गया है।
