छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन पर जताया दुख
मुख्यमंत्री ने झितरू राम बघेल के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की

रायपुर: अविभाजित मध्यप्रदेश में पूर्व केबिनेट मंत्री रहे और प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता झितरू राम का जगदलपुर में निधन हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री ने झितरू राम बघेल के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।