
रायपुर: कुछ दिन पहले ही तबीयत खराब होने के चलते नई दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का निधन हो गया है.
इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा शोक प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने अशोक सिंह के परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.