आज असम दौरे के लिए रवाना होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
असम में प्रियंका गांधी की चुनावी सभा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश

रायपुर:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार असम की राजनीति गतिविधियों पर नजर बनाए रखे हुए हैं। सीएम बघेल ने यहां डोर-टू-डोर जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील भी की। वहीं आज सीएम भूपेश प्रियंका गांधी की चुनावी सभा में शामिल होंगे।
सीएम भूपेश बघेल कुछ देर में ही रायपुर एयरपोर्ट से असम के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश असम में प्रियंका गांधी की चुनावी सभा में शामिल होंगे। असम विधानसभा में जीत हासिल करने कांग्रेस पूरे दमखम के साथ प्रचार प्रसार कर रही है।