मुख्य सचिव आरपी मंडल ने बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण
समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

रायपुर, 12 अक्टूबर 2020 : मुख्य सचिव आर.पी. मंडल बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण कर समय सीमा पर कार्य को पूर्ण करने निर्देशित किया है।
वे आज बूढ़ा तालाब में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया और रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को तय समय सीमा का ध्यान रखते हुए तेजी से कार्य को पूर्ण करने निर्देशित किया।
मुख्य सचिव मंडल के निरीक्षण भ्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन एवं नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार भी साथ थे।