शहर में सफाई अभियान निरंतर जारी रहना चाहिये-कलेक्टर भीम सिंह
कलेक्टर ने की 26 वार्डो के सफाई अभियान की समीक्षा

हिमालय मुखर्जी ब्यूरो चीफ रायगढ़
रायगढ़, 13 जुलाई2020/ कलेक्टर भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में चलाये जा रहे सफाई अभियान की समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 1 से 24 तथा वार्ड क्रमांक 39-40 में सफाई अभियान का प्रथम चरण पूर्ण होने पर इन वार्डो के लिए सफाई व्यवस्था निरीक्षण के लिये नियुक्त प्रभारी नोडल अधिकारियों से वार्डवार जानकारी लेते हुये निर्देशित किया कि यह सफाई अभियान निरंतर चालू रहेगा।
कलेक्टर सिंह ने नगर वासियों से सफाई अभियान के प्रति जागरूक होकर सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सफाई के लिए नगर निगम तो अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है परंतु आम नागरिकों को भी अपना दायित्व निभाना चाहिये। कुछ स्थानों पर सफाई हो जाने के बाद भी खुले में लोग कचरा फेक रहे है इससे बरसात होने पर पानी के बहाव में नालियां जाम होगी और सड़क पर गंदगी फैलेगी अत: सभी लोगों को कचरा कलेक्शन करने वाले वाहनों में कचरा डालने की आदत डालनी होगी।
कलेक्टर सिंह ने समीक्षा के दौरान नगर निगम आयुक्त को सफाई अभियान में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने और आवश्यकता के अनुरूप कचरा कलेक्शन के लिये रिक्शे क्रय करने के निर्देश दिये।