पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बोले सीएम शिवराज
घर-घर जाएंगे अलख जगाएंगे, जन-जागरण का मंत्र फूंकेंगे

भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज बीजेपी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आज सीएम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए पवित्र दिन है। आज के दिन ही महामानव देव पुरुष दीनदयाल उपाध्याय ने जन्म लिया था।
सीएम ने कहा कि आज भाजपा जो कुछ भी है उसके पीछे सबसे बड़ा योगदान दीनदयाल उपाध्याय का है, बीजेपी के महासम्पर्क अभियान पर सीएम ने कहा कि बीजेपी हमेशा जनसंपर्क करती है चुनाव है तो महा जनसम्पर्क कर रही है, घर घर जाएंगे अलख जगाएंगे, जन जागरण का मंत्र फूंकेंगे और उपचुनाव जीत के लाएंगे।
इसके पहले आज ज्योतिरादित्य सिंधिया में भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।