कांग्रेस कमेटी ने संजय गांधी की जयंती मनाई
भारत को भविष्य में होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए 5 सूत्रीय कार्यक्रम लागू किया था।

ब्यूरो चीफ : विपुल मिश्रा
जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने 14 दिसम्बर को कांग्रेस भवन में भारत मे छोटी कार के जनक, पांच सूत्रीय कार्य के प्रणेता और इंदिरा गांधी के दूसरे पुत्र संजय गांधी की जयंती मनाई। उनकी छायाचित्र में माल्यार्पण कांग्रेस जन संजय गांधी को याद किये । पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव,संयोजक ज़फ़र अली, एस एल रात्रे ने कहा कि संजय गांधी एक दूरगामी सोच के युवा थे। भारत को भविष्य में होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए 5 सूत्रीय कार्यक्रम लागू किया था।
विपक्ष की सत्ता परक सोच, जनता के बीच अफवाह फैलाकर स्वार्थ सिद्धि से कार्यक्रम को असफल बना दिया। जिसका दुष्परिणाम वर्तमान में देश देख रहा है। ब्रजेश साहू ,विनोद साहू, ने कहा कि युवा कांग्रेस के संवाहक थे, मध्यम वर्ग तक कार पहुंचाने का श्रेय संजय गांधी को जाता है। शिक्षा, नसबंदी, नशा मुक्ति, वर्ग असमानता को दूर करना और दहेज प्रथा को बंद करने कार्य किया।
कार्यक्रम में ज़फ़र अली,भुवनेश्वर यादव, विनोद साहू, विनोद शर्मा, माधव औतालवार, त्रिभुवन कश्यप एस एल रात्रे, चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,करम गोरख,ब्रजेश साहू,सुभाष सराफ,अब्दुल करीम,अजय काले,भरत जुरयानी, राजेश शर्मा,आदि मौजूद रहे।