नेता चनेश राम राठिया के असमायिक निधन पर कांग्रेस जनो ने जताया शोक
ब्यूरो चीफ : विपुल मिश्रा

रायपुर: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मंत्री रहे कद्दावर आदिवासी नेता चनेश राम राठिया जी के असमायिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस जनो ने कहा कि राठिया जी 1977 से अपना राजनीतिक जीवन धर्मजयगढ़ विधान सभा से प्रारम्भ किये और लगातार 5 बार विधायक चुने गए ।
स्व राठिया जी दिग्विजय सिंह और अजित जोगी के मंत्री मण्डल के सहयोगी रहे, आदिवासी समाज मे अच्छा पैठ रखने वाले, प्रभावशाली व्यक्ति थे, उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विशेष काम किये, एक धार्मिक विचार के सहज, सरल और मिलनसार थे, उनका निधन कांग्रेस के लिए अपूर्णनीय क्षति है, वर्तमान में उनका पुत्र धरमजयगढ़ विधानसभा से विधायक और विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष है।
प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेष पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, नरेंद्र बोलर, निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन, प्रदेश संयुक्त सचिव राजेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र साहू, विभोर सिंह, दिलीप लहरिया, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य विष्णु यादव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, सचिव महेश दुबे, शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, सुभाष ठाकुर ने शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित किए।