कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेस सेवादल ने दल दिवस के रूप मे मनाया
कांग्रेस सेवादल स्थापना दिवस

ब्यूरो चीफ : विपुल मिश्रा
राजनांदगांव : कांग्रेस सेवादल स्थापना दिवस (दल दिवस) के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकर के निर्देशानुसार आज त्रिवेणी परिसर मे राजनांदगांव शहर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष बबलु कसार कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड अध्यक्ष सुनील पिल्ले के नेतृत्व मे ध्वजवंदन किया गया
जिसमे मुख्य अतिथि शहर की प्रथम नागरिक महापौर हेमा सुदेश देशमुख विशेष अतिथि के रूप मे राजगामी सम्पदा के अध्यक्ष विवेक वासनिक शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रोशनी धनश्याम सिन्हा प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव चंद्रकला देवांगन प्रज्ञा गुप्ता उपस्थित रहकर कांग्रेस सेवादल द्वारा किये जा रहे
जनहित पार्टीहित कार्यो की प्रशंसा करते हुए कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई दी इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी महासचिवगण एवम समस्त ब्लाक अध्यक्ष महिला कांग्रेस सेवादल पदाधिकारी जन उपस्थिति थे सभी ने एकजुट होकर कांगेस पार्टी को मजबूती देने की बात कही।