कृषि बिल के विरोध में कांग्रेसी 2 अक्टूबर को निकालेंगे रैली, 10 को प्रदेश स्तरीय महारैली
2 से 31 अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान

रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा लाए तीन कृषि कानूनों का देश में पुरजोर विरोध हो रहा है। हर दिन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ के अलावा अलग—अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कांग्रेस भी लगातार कृषि कानून के विरोध में सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रही है।

राजधानी रायपुर में आज पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के नेतृत्व में पैदल मार्च किया। कांग्रेसियों ने राजीव भवन से लेकर राजभवन तक पैदल मार्च किया। इस प्रदर्शन में प्रेमसाय सिंह टेकाम, विकास उपाध्याय, एजाज ढेबर सहित धरने पर बैठे।
विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारों के अलावा कार्यकर्ता शामिल हुए। कृषि कानून के विरोध में नारेबाजी करते हुए राजभवन पहुंचे और राज्यपाल अनुसुईया उइके को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन सौंपकर बिल को रद्द करने की मांग की।