
नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। भारत में कोरोना से 15,82,581 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 34,995 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
हालांकि राहत की बात ये है कि10,20,246 इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से अधिक है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,26,912 है।
इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कोरोना से जुड़ा एक दस्तावेज जारी करते हुए कहा है कि धुम्रपान करने वालों के लिए कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा है। ऐसे लोगों की मौत की संभावना भी अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा है।
Live Updates-
धुम्रपान करने वालों की कोरोना से मौंत की सबसे ज्यादा संभावना: स्वास्थ्य मंत्री लॉकडाउन बढ़ाया गया है। जिसके लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना के 236 नए मामले, अब तक 98 की मौत। मणिपुर में कोरोना से पहली मौत, कई बीमारियों से ग्रसित था मरीज। मणिपुर के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान, इंफाल में ये मौत हुई है। अरुणकुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, आरआईएमएस अस्पताल, इंफाल राजस्थान में आज सुबह 8.30 बजे तक 328 नए COVID19 मामले दर्ज किए गए।
राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 38,964 है जिनमें 10,745 सक्रिय मामले, 27,569 रिकवर मामले और 650 मौतें शामिल हैं: राज्य सरकार का विभाग ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1068 नए केस सामने आए, कुल मामलों की संख्या 29,175 हो गई है। रिकवर मामलों की संख्या 18,060 है और सक्रिय मामले 10,920 हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग देशभर में 24 घंटे में कोरोना से 768 लोगों की मौत
28 जुलाई तक परीक्षण किए गए COVID19 सैंपलों की कुल संख्या 1,77,43,740 है, जिनमें 4,08,855 सैंपल कल लिए गए हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 15.32 लाख पार, 34 हजार से ज्यादा की मौत
महाराष्ट्र में 1.44 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले वहीं पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,91,440 है। इस समय यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 1,44,694 है। वहीं 2,32,277 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 14,165 लोग कोरोना की चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
मुंबई में अब तक 6,187 की मौत
मुंबई में संक्रमितों की संख्या पहुंच 1,10,882 गई है। यहां पर अब तक 6,187 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि रातह की बात ये है कि यहां पर 84,411 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 19,990 है।
दिल्ली में 1.17 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब धीमी गति से इजाफा हो रहा है। यहां मंगलवार को 24 घंटों में कोरोना के 1056 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 28 मरीजों की जान गई है। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 1 लाख 32 हजार 275 हो गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 10,887 है। वहीं 1,17,507 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 3,881 लोगों की जान जा चुकी है।