10 एकड़ भूमि में हो रहे अवैध प्लाटिंग को निगम ने रोका
अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ निगम चला रहा अभियान

10 एकड़ भूमि में हो रहे अवैध प्लाटिंग को निगम ने रोका
रायपुर : नगर निगम रायपुर के आयुक्त रजत बंसल के आदेषानुसार नगर निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग अमले ने जोन 1 के तहत आने वाले यतियतन लाल वार्ड के गोंदवारा में अनुग्रह रेसीडेंसी के पीछे लगभग 10 एकड भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग का अभियान चलाकर रोक लगाने की कार्यवाही की।
गोंदवारा में अनुग्रह रेसीडेंसी के पीछे अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगभग 10 एकड भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी। वहां तक पहुंचने अज्ञात व्यक्ति द्वारा निर्मित मुरम रोड को थ्रीडी से अभियान पूर्वक पूरी तरह काटने एवं मार्ग को अवरूद्ध करने की कार्यवाही की गई।
वहां अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से प्लाट काटकर बेचने की तैयारी को रोका गया एवं प्लाट कटिंग कर बनायी गयी नींव को थ्रीडी व मजदूरों की सहायता से तोडने की कार्यवाही की गई। जोन 1 की जोन कमिष्नर श्रीमती खटीक ने बताया कि गोंदवारा में अनुग्रह रेसीडेंसी के पीछे लगभग दस एकड क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग के प्रकरण में अवैध प्लाटिंग कर्ता एवं भूमि के संबंध में जानकारी नगर निगम आयुक्त के आदेषानुसार जोन स्तर पर जोन 1 नगर निवेष विभाग द्वारा रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर मांगी गयी है।
तहसील रायपुर से जानकारी आते ही संबंधित अवैध प्लाटिंगकर्ता पर निगम अधिनियम के तहत नियमानुसार कडी कार्यवाही जोन 1 नगर निवेष विभाग द्वारा नगर निगम आयुक्त के आदेषानुसार की जायेगी।>