छत्तीसगढ़
राजधानी में अब रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू में सख्ती
अब होम डिलीवरी पर भी रात 9 बजे के बाद रोक

रायपुर: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने फिर से सख्ती बरतने का फैसला लिया है। जिसके तहत अब रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू में सख्ती बरतने के दिए निर्देश दिये हैं।
जिसके तहत अब होम डिलीवरी पर भी रात 9 बजे के बाद रोक लगा दी गई है। इस दौरान आम लोगों को घरों से निकलने पर पाबंदी होगी। होटल, रेस्ट्रां और ढाबों को भी रात 9 बजे के बाद संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
आपको बता दें इससे पहले भी रात में 9 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया था।