दिग्विजय सिंह राजनीतिक सलाहकार तो कमलनाथ हो सकते हैं उपयुक्त कोषाध्यक्ष
कांग्रेस को जल्द नियुक्त करना होगा नया कोषाध्यक्ष तथा अपना सलाहकार

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी के करीबी अहमद पटेल के निधन के बाद कांग्रेस को जल्द नया कोषाध्यक्ष तथा अपना सलाहकार नियुक्त करना होगा।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए पार्टी किसी वरिष्ठ नेता को कोषाध्यक्ष और सलाहकार की नियुक्ति करनी होगी। कोषाध्यक्ष पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं । वर्तमान में सभी नेताओं को उनके पद से हटाने में पार्टी पर असर पड़ सकता है। ऐसे में दिग्विजयसिंह और कमलनाथ को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह काँग्रेस के चाणक्य बन सकते हैं। उन्हें गहराई से राजनीतिक अनुभव है। यदि उन्हें फ़्री हैंड दे कर पूर्णकालिक सलाहकार बनाया जाये तो वो काँग्रेस को पुनर्स्थापित करने में अहम भूमिका निभा सकते है।
पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वो संगठन को मजबूत बनाने का अहम दायित्व निभा रहे हैं। कांग्रेस संगठन में पार्टी अध्यक्ष के बाद कोषाध्यक्ष सबसे महत्वपूर्ण पद है। कमलनाथ के व्यवसायिक सम्बन्ध देश विदेश तक फैले हैं। कोषाध्यक्ष के लिए उन्हें ज़िम्मेदारी देना पार्टी के लिए सबसे उपयुक्त होगा।