जिला कलेक्ट्रेट को आगामी 72 घंटे के लिए कर दिया गया बंद
कलेक्टर छतर सिंह डेहरे ने आज एक आदेश जारी कर इसकी घोषणा की

गरियाबंद: जिला कलेक्ट्रेट गरियाबंद में शनिवार 5 सितंबर को 8 अधिकारियों-कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया. कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई.
वहीँ सुरक्षा के लिए कलेक्टर छतर सिंह डेहरे ने जिला कलेक्ट्रेट को आगामी 72 घंटे के लिए बंद करने की घोषणा की है.