
नगरी: भाजपा का हर कार्यकर्ता पुरानी गलतियों को भूलकर लोकसभा में पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरेगा और कांग्रेस के झूठे दावों की सर्जिकल स्ट्राइक करेगा। आज भाजपा का हर कार्यकर्ता सेना के जवान की तरह कार्य कर अपने देश की सुरक्षा के लिए नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमर कस चुका है।
उक्त बातें भाजपा मंडल नगरी की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामु रोहरा ने कही। साहू सदन नगरी में आयोजित मंडल स्तर की बैठक में कार्यकर्ताओं को कहा गया कि लोक लुभावने घोषणा कर कांग्रेस ने प्रदेश की सत्ता तो हथिया ली लेकिन चंद महीनों में ही पोल खुल गई।
37 लाख पंजीकृत किसानों में से 11 लाख किसानों को ही कर्जा माफ किया गया जबकि छत्तीसगढ़ 56 अरब के कर्जे से लद गया। पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने कहा कि भाजपा के साथ आम जनता भी मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है और देश की सुरक्षा और सेना पर प्रश्न उठाने वालों को जनता जवाब देगी।
बैठक को प्रभारी रवि दुबे, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बैस ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, नागेन्द्र शुक्ला, कमल डागा, राजेन्द्र गोलछा, विकल गुप्ता, मोहन नाहटा, रामशरण मरकाम,
सहदेव साहू, प्रतिमा देवांगन, महेश साहू, रामगोपाल साहू, शिवदयाल साहू, हृदय साहू, हेमलता यादव, सुलोचना साहू, करीम खान, भीम गजेंद्र, गिरवर भंडारी, रामेश्वर साहू, कुमार नायर, बलजीत छाबड़ा, अशोक संचेती,
सुरेश साहू, हरीश साहू, गुलाब तिवारी, गुलाब गोस्वामी, रुद्र सिन्हा, बलदेव साहू, कीर्ति साहू, पार्वती साहू, सत्ती मरकॉम, आसकरण पटेल, दीपक शर्मा, अनिरुद्ध साहू, लखन साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन कुमार नायर ने किया।