प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियां तय,पर्यावरण अध्ययन की मौखिकी 24 को
प्राचार्य डाॅ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया

अम्बिकापुर : संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा द्वारा आयोजित विशेष परीक्षा 2020 में श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय परीक्षा केन्द्र से आवेदन करने वाले बी.ए./बी.काॅम./बी.एससी./ बी.सी.ए. भाग एक दो एवं तीन के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा की तिथियां महाविद्यालय द्वारा तय कर दी गई है। सभी परीक्षाएं दिनांक 22 मार्च 2021 से 24 मार्च 2021 तक आयोजित होगी।

प्राचार्य डाॅ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राचार्य डाॅ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा द्वारा आयोजित विशेष परीक्षा 2020 में इस परीक्षा केन्द्र से आवेदन करने वाले बी.ए., बी.काॅम., बी.एससी. भाग एक दो एवं तीन के परीक्षार्थियों के पर्यावरण अध्ययन विषय की मौखिकी दिनांक 24 मार्च 2021 को आयोजित होगी। बी.ए./बी.काॅम./ बी.सी.ए. भाग एक दो एवं तीन कम्प्यूटर एप्लीकेशन विषय की प्रायोगिक परीक्षा 22 एवं 23 मार्च 2021 को प्रातः 8ः30 बजे से आयोजित होगी।
बी.ए. भाग एक,दो एवं तीन के भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 24 मार्च 2021 को प्रातः 8ः00 बजे से आयोजित होगी। बी.एससी. भाग एक, बी.एससी. भाग दो एवं बी.एससी. भाग तीन के भौतिक तथा वनस्पति शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा 22 मार्च 2021 को सूक्ष्मजीव विज्ञान/ जैव प्रौद्योगिकी/ जीव विज्ञान/मानव विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा 23 मार्च 2021 को तथा रसायनशास्त्र/ कंप्यूटर विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 24 मार्च 2021 को आयोजित होगी। बी.एससी. के सभी विषयों की प्रायोगिक परीक्षा का समय प्रातः 10ः30 बजे से निर्धारित है।
उन्होने सभी परीक्षार्थियों को संबंधित शिक्षक से संपर्क कर विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने तथा निर्धारित तिथि व समय पर आवश्यक रिकार्ड फाइल इत्यादि के साथ उपस्थित होने बावत् निर्देशित किया है।